फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM Flying caught fake cigarettes worth more than two crores

Faridabad News: सीएम फ्लाइंग ने पकड़ी दो करोड़ से ज्यादा की नकली सिगरेट

Tue, 25 Jul 2023 06:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Jul 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
CM Flying caught fake cigarettes worth more than two crores
- विदेशी ब्रांड की सिगरेट के नाम पर हानिकारक पदार्थ मिलाकर बनाते थे माल
विज्ञापन

- नहीं छापी जा रही थी चेतावनी
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीएम फ्लाइंग ने प्लाॅट नंबर 10 डबुआ पाली रोड पर चल रही अवैध सिगरेट कंपनी पर छापा मारकर दो करोड़ से ज्यादा कीमत की नकली विदेशी सिगरेट बरामद की है। निधि तम्बाकू कंपनी के नाम से चल रही इस फैक्ट्री में अवैध रूप से विदेशी और देशी ब्रांड की सिगरेट बनाई जा रही थी। कंपनी में बनाई जा रही सिगरेट की पैकिंग पर वैधानिक चेतावनी नहीं छापी जा रही थी।

टीम को सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद, स्थानीय पुलिस और एक एनजीओ की मदद से सोमवार रात प्लांट को चेक करने पहुंचा। चेकिंग के दौरान इस कंपनी में सिगरेट बनती हुई पाई गई। पूछताछ पर कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी करीब तीन साल से चल रही है। यहां पर मात्र निधि पेरिस नाम के ब्रांड का लाइसेंस लिया हुआ है। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कंपनी में अन्य देशी और विदेशी कंपनियों के नाम की सिगरेट भी बनाई जाती है। निरीक्षण पर कंपनी में पेरिस, ब्लैक, एसलाईट तथा रैली रैक्सी ब्रांड के सिगरेट के तैयार पैकेट पाए गए। इन पर कोटपा नियमानुसार एडवरटाइजिंग प्रिंट नहीं की गई थी। ना ही कोई लाइसेंस पेश किया गया। टीम ने मौके से 2 करोड़ 7 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के 51760 पैकेट सिगरेट बरामद किए। सभी सिगरेट विदेशी हैं। भारत में इस प्रकार के पैकेट बेचना भी बैन है। इन पर कोटपा की निर्धारित चेतावनी भी प्रिंट नहीं की गई थी। टीम ने थाना डबुआ में कंपनी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed