फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cm at surajkund mela faridabaad

महिलाएं समाज की अहम कड़ी, तीज-त्यौहार का उत्सव इनके बिना अधूरा : मनोहर लाल

Fri, 10 Nov 2023 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
cm at surajkund mela faridabaad
- फरीदाबाद के सूरजकुंड में पहली बार दिवाली समारोह के समापन पर आए शहर, धनतेरस महिला सम्मान समारोह में महिलाओं का किया सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस दिन पूरा देश एक ओर दिवाली मनाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित धनतेरस महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। वह शुक्रवार को वह दिवाली समारोह के समापन अवसर पर फरीदाबाद आए। उन्होंने कहा कि समाज में तीज-त्योहार का उत्सव महिलाओं के बिना अधूरा है। महिलाएं समाज की अहम कड़ी हैं और हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त व समृद्ध करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।
मनोहर लाल ने धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड में पहली बार 3 नवंबर से दिवाली मेला आयोजित किया गया। इसी प्रकार, एक मेला आज से शुरू होकर 22 जनवरी 2024 तक भगवान श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में भी आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उस दिन हम सभी के लिए एक और दिवाली होगी।
विज्ञापन

इससे पहले भी हरियाली तीज उत्सव पर राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं को मेरी ओर से एक भाई स्वरूप कोथलियां दी गई थी। आज के कार्यक्रम में सभी महिलाओं को एक दीपक, कैलेंडर और अन्य वस्तुएं भेंट स्वरूप दी गई। मनोहर लाल ने कहा कि विगत 9 वर्षों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं चलाई गई हैं, जिसे धरातल तक पहुंचाकर सभी को लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष अरविंद यादव, उपायुक्त विक्रम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article