फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clouds have eased the heat; rain is likely over the next three days.

Faridabad News: बादलों ने कम किया गर्मी का असर, अगले तीन दिन बारिश के आसार

Wed, 16 Sep 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Clouds have eased the heat; rain is likely over the next three days.
मंगलवार को 32 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, बिना बरसे ही छंट गए बादल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में मंगलवार को गर्मी का असर जारी रहा, लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को तेज धूप से राहत मिली। बादलों के कारण गर्मी का एहसास कम रहा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई और शाम तक बादल बिना बरसे ही छंट गए।

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, बारिश नहीं होने के कारण उमस का असर बना रहा। दोपहर के समय लोगों को गर्मी महसूस हुई, लेकिन तेज धूप नहीं निकलने से राहत रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। किसानों और आम लोगों को भी बारिश का इंतजार है। हालांकि, बारिश की तीव्रता और स्थान को लेकर स्थिति मौसम के बदलाव पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed