फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clerk's strike affected registry, property ID and other works

Faridabad News: क्लर्क की हड़ताल से रजिस्ट्री, प्रॉपर्टी आईडी समेत अन्य कार्य प्रभावित

Wed, 05 Jul 2023 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 05 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Clerk's strike affected registry, property ID and other works
-कर्मचारियों ने सेक्टर 12 लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद/बल्लभगढ़। जिले की क्लर्क एसोसिएशन की ओर से बुधवार को ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर क्लर्क अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे कई कार्यालयों में रोजाना के कार्य प्रभावित हुए। लोगाें को बिना कार्य कराए ही वापस लौटना पड़ा।


बुधवार को क्लर्क एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा की ओर से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु हो गई है। इस कारण नगर निगम व तहसील का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। सभी विभागों में लिपिकीय कर्मचारियों के हाथों में पी प्रमुख कार्य रहते हैं। उपमंडल कार्यालय बल्लभगढ़ में रजिस्ट्री, लाइसेंस, प्रमाण पत्र आदि के कार्य किए जाते हैं। तहसीलदार भूमिका लांबा ने बताया कि उप मंडल कार्यालय में रोज 80 रजिस्ट्री का कार्य किया जाता है, लेकिन क्लर्क के हड़ताल पर होने पर बुधवार को कोई भी रजिस्ट्री नहीं की गई। गाजियाबाद निवासी राजेश ने बताया कि उन्होंने बल्लभगढ़ के गांव सोतई में एक जमीन खरीदी है। बुधवार को वह उक्त जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए आए, लेकिन हड़ताल होने की वजह से बिना कार्य करवाए वापस जा रहे हैं। पदाधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों का धरना जिला सचिवालय के निकट दिन-रात चलाया जाएगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक तमाम कर्मचारी धरने पर पहुंचेंगे। जबकि, रात के समय 8-10 साथियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। महासंघ के प्रधान सोनू नागर ने बताया कि लिपिकीय वर्ग द्वारा 35,400 की मांग जायज है। हरियाणा सरकार को लिपिक वर्ग और परिचालकों का 35,400 मानदेय शीघ्र देना चाहिए। वहीं, नगर निगम बल्लभगढ़ कार्यालय में भी किसी प्रकार का कोई टैक्स, आईडी व अन्य कार्य नहीं हुए। दूसरी ओर क्लर्क के हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। क्लर्क के हड़ताल पर जाने से नगर निगम और लघु सचिवालय के कई दफ्तरों में काम काज प्रभावित हुआ। नगर निगम बीके चौक पर प्रॉपर्टी आईडी समेत अन्य कार्य प्रभावित हुए। हालांकि संविदा वाले कर्मचारियों की मदद से अधिकारियों ने काम को संभाला। जिस कार्यालयों में संविदा के कर्मचारी रहे वहां कार्य पूरी तरह से ठप नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed