फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clerk arrested for taking bribe of Rs 2000

Faridabad News: फरीदाबाद नगर निगम की लिपिक 2 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Clerk arrested for taking bribe of Rs 2000
विवाह पंजीकरण सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर मांग रही थी रिश्वत
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने दर्ज की एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम की लिपिक को 2 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला लिपिक मोनिका एक अधिवक्ता से विवाह पंजीकरण सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रही थी। एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद थाना में आरोपी महिला लिपिक के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


मामले में डबुआ कॉलोनी के रहने वाले अधिवक्ता धनराज की ओर से शिकायत एसीबी को दी गई। शिकायत में कहा गया कि नगर निगम की महिला लिपिक मोनिका विवाह पंजीकरण सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर 2 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही है। शिकायत के आधार पर रेड के लिए टीम तैयार की गई। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईएक्सईएन सचिन की मौजूदगी में रेड के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंची। पाउडर लगे नोट जैसे ही महिला लिपिक को दिए गए तो एसीबी टीम ने उसे काबू कर लिया। महिला के हाथ धुलवाने समेत अन्य प्रक्रिया कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed