फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cleanliness is the shared responsibility of government and society: Vipul Goyal

स्वच्छता सरकार व समाज की साझा जिम्मेदारी : विपुल गोयल

Tue, 08 Jul 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness is the shared responsibility of government and society: Vipul Goyal
जिले में सफाई अपनाओ - बीमारी भगाओ अभियान की शुरुआत, स्थानीय शहरी निकाय मंत्री रहे मुख्यातिथि
विज्ञापन


अमर उजला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से जिले में सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान की शुरुआत की गई है। नागरिकों को जागरूक करने के लिए सोमवार को सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर और महापौर प्रवीण जोशी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सफाई कर्मियों को पीपीई किट वितरित की गईं, साथ ही स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता को लेकर देश में चल रहे प्रयासों ने आज एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता के प्रति सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम 100 घंटे और प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे का श्रमदान स्वेच्छा से करें। यदि हर व्यक्ति अपने घर व कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में स्वच्छता का संकल्प ले तो पूरे शहर की तस्वीर बदल सकती है।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। शहर राज्य के प्रमुख औद्योगिक व शहरी केंद्र के रूप में अपनी एक नई पहचान बना रहा है। बिजली, सड़क, जल आपूर्ति और परिवहन जैसे क्षेत्रों में किए गए निवेश और योजनाओं के कारण फरीदाबाद का कायाकल्प होता दिख रहा है। यह जिम्मेदारी हम सभी की है कि सफाई के इस जन आंदोलन में सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, स्वच्छ और विकसित भारत की नींव मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर प्रवीण जोशी ने इस दौरान लोगों को संदेश दिया कि “ जैसे हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं , उसी प्रकार हमें अपने शहर को भी स्वच्छ रखना है।” सफाई केवल सरकारी तंत्र की नहीं बल्कि समाज के हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।



इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त-सचिव विकास गुप्ता, निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विजयपाल यादव, स्वास्थ्य अधिकारी निगम डॉ. नीतीश परवाल सहित पार्षदगण, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं, एनजीओ और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed