{"_id":"6a9dc3067c576ed0e4099ed0","slug":"classroom-teaching-to-be-reviewed-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79334-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कक्षा में कैसी हो रही पढ़ाई, होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कक्षा में कैसी हो रही पढ़ाई, होगी समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग तैयार करेगा नया कक्षा अवलोकन मॉड्यूल
नंबर गेम- 245 प्राथमिक स्कूल हैं जिले में
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के प्राथमिक सरकारी स्कूलों में कक्षा में पढ़ाई किस तरह हो रही है, इसकी समीक्षा अब एक तय तरीके से करने की तैयारी है। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की ओर से प्रभावी कक्षा अवलोकन टूल के लिए नई प्रशिक्षण सामग्री तैयारी की जाएगी। इसका उद्देश्य कक्षा में शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बिंदुओं को प्रशिक्षण में शामिल करना है।
इसके लिए 16 से 18 सितंबर तक एससीईआरटी गुरुग्राम में तीन दिवसीय मॉड्यूल विकास कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें फरीदाबाद जिले से चुने गए सहायक ब्लॉक संसाधन समन्वयक शामिल होंगे। कार्यशाला में तैयार होने वाली सामग्री का इस्तेमाल राज्य स्तर पर होने वाले पहले से सम्पन्न हो चुके प्रशिक्षण में किया जाएगा। कार्यशाला के पहले दिन मौजूदा प्रशिक्षण सामग्री की समीक्षा कर उसमें जरूरी सुधार किए जाएंगे। दूसरे दिन प्रशिक्षण मॉड्यूल को अंतिम रूप दिया जाएगा। तीसरे दिन शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए पीएलसी सत्र और दूसरी जरूरी सामग्री तैयार की जाएगी।
इस प्रक्रिया से कक्षा अवलोकन के दौरान शिक्षण से जुड़ी जरूरी बातों पर ध्यान देना आसान होगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाने के तरीकों को बेहतर बनाने से जुड़ी जानकारी दी जा सकेगी। विभाग का फोकस प्रभावी कक्षा प्रक्रियाओं को मजबूत करने पर रहेगा। इसमें अलग-अलग जिलों से आए एसआरजी सदस्यों की भूमिका अहम रहेगी। फरीदाबाद से एबीआरसी रूपाली को भी इस कार्यशाला में एसआरजी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ये फायदे होंगे
- कक्षा में पढ़ाने का तरीका अधिक प्रभावी और व्यवस्थित होगा।
- शिक्षकों का ध्यान छात्रों की समझ और सीखने की जरूरतों पर अधिक रहेगा।
- कठिन विषयों को आसान और रुचिकर तरीके से समझाने के तरीकों को बढ़ावा मिलेगा।
- शिक्षण में कमियों की पहचान कर उनमें समय रहते सुधार किया जा सकेगा।
- छात्रों के सीखने के स्तर और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।