फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Class 10 student kidnapped and raped

Faridabad News: 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student kidnapped and raped
तिगांव थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। तिगांव थाना एरिया में 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में तिगांव थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस टीम अब आरोपी की तलाश कर रही है।


ये वारदात शनिवार 3 मई की बताई गई है। आरोप है कि तिगांव एरिया के स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी शनिवार को भी रोज की तरह स्कूल गई थी। लेकिन इसी दौरान एक युवक अपने 2-3 साथियों को लेकर आया और सुबह 8 बजे ही छात्रा का अपहरण कर लिया। बाद में आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म किया। जिसके बाद स्कूल की छुट्टी होने से पहले ही छात्रा को स्कूल के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गया। छात्रा के परिवार ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया गया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदात का प्रयास कर चुका है। तिगांव थाना पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed