फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Class 10 student attacked with knife, injured

Faridabad News: 10वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, घायल

Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student attacked with knife, injured
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अहीरवाड़ा में रहने वाले 10वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। छात्र से आरोपी फोन छीनने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर हमला कर दिया। छात्र को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्र हिमांशु ने बताया कि वह घर से कुछ दूर दूध लेने गया था। लौटते समय दो बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों में से एक की पहचान विनय के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला है। हिमांशु के पिता किशन लाल ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी से लौट रहे थे। उनकी पत्नी का फोन आया कि हिमांशु लहूलुहान हालत में घर पहुंचा है और बेहोश हो गया है। वह तुरंत बेटे को पहले बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बी के अस्पताल रेफर कर दिया।उन्होंने बताया कि आरोपी विनय की उम्र महज 16 साल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed