{"_id":"5e36ea468ebc3e4b0e4c953a","slug":"civic-amenities-amarujala-news-impact-faridabad-news-noi4894896199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटाली गांव की आंगनबाड़ी के दिन सुधरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटाली गांव की आंगनबाड़ी के दिन सुधरे
विज्ञापन
फरीदाबाद।
गांव अटाली की आंगनवाड़ी केंद्र के बाहर कूड़े का ढेर और टूटे पड़े दरवाजे की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद पंचायत ने कार्रवाई करते कूड़े के ढेर को हटवा दिया है।
साथ ही गांव वालों का आश्वासन दिया है कि फंड मुहैया होते ही आंगनवाड़ी केंद्र में दरवाजे और शौचालय बनवा दिए जाएंगे। इसके बाद गांव के लोगों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
रखरखाव न होने की वजह से आंगनवाड़ी केंद्र की हालत जर्जर हो गई थी। बाहर गंदगी का ढेर जमा हो गया था, जिससे बच्चे नहीं आ रहे थे। बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ था।
विज्ञापन
यही नहीं, केंद्र पर दरवाजे भी नहीं लगे हुए हैं और न ही बच्चों के लिए शौचालय बने हुए हैं। इस पर ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि गंदगी की वजह से नजदीक स्थित जोहड़ का पानी भी सड़ने लगा था।
इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने 29 जनवरी को शीर्षक "आंगनवाड़ी के बाहर फैली गंदगी, कैसे जाएं बच्चे" के साथ खबर को प्रकाशित किया था।
सफाई करा दी गई है। पहले कई कारणों से सफाई कराने में परेशानी आ रही थी। फंड मुहैया होते ही शौचालय और दरवाजे भी बनवा दिए जाएंगे
- प्रहलाद, सरपंच, गांव अटाली