फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Citywide tree plantation drive on July 17

Faridabad News: 17 जुलाई को शहरभर में पौधरोपण अभियान

Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Citywide tree plantation drive on July 17
फरीदाबाद। शहर को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम 17 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में हजारों पौधे लगाए जाएंगे। निगम प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार प्रत्येक वार्ड पार्षद को 100-100 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक विधायक को 500 पौधे दिए जाएंगे। इसके अलावा निगम की ओर से तीन हजार से अधिक अतिरिक्त पौधे शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। अभियान में छायादार और फलदार दोनों प्रकार के पौधों को शामिल किया गया है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर संबंधित विभागों ने पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सभी पार्षदों को अभियान की जानकारी दे दी गई है। महापौर प्रवीण जोशी, निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा और निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी अभियान में भाग लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article