फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City people will get relief from drinking water crisis

Faridabad News: शहर के लोगों को पेयजल संकट से मिलेगी राहत

Tue, 11 Feb 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
City people will get relief from drinking water crisis
335 करोड़ की योजना से 12 रेनीवेल बनाने का चल रहा है काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर के लोगों को पेयजल संकट राहत पहुंचाने के लिए एफएमडीए की ओर से कवायद की जा रही है। शहर में अभी 335 करोड़ की योजना से 12 रेनीवेल और दो पाइप लाइनों के माध्यम से 1000 लाख लीटर (एमएलडी) पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है। इससे करीब 1.25 लाख लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा 2031 तक 44 अन्य रेनीवेल के साथ, पंपिंग स्टेशनों, पाइप लाइनों के माध्यम से 39.55 लाख लोगों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा।


शहर में वर्तमान में 22 रेनीवेल, 1850 ट्यूबवेल और 8 पाइप लाइनों के माध्यम से यमुना से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। यह 8 पाइप लाइनें 800 से 1000 मिलीमीटर की हैं। 12 बूस्टिंग सब स्टेशनों के माध्यम से शहर भर में आपूर्ति की जाती है। इसमें से 1700 ट्यूबवेल नगर निगम की ओर से संचालित की जाती हैं। वर्तमान में शहर में करीब 300 से 330 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति हो रही है। वहीं, शहर को करीब 450 एमएलडी पेयजल की आवश्यकता है। गर्मियों के दिनों में यह मांग और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


एफएमडीए की ओर से 12 रेनीवेल बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है। शहर के लगभग 30 लाख लोगों तक पेयजल पहुंचाने के लिए मास्टर प्लान-2021 के तहत कार्य किया जा रहा है। इसमें से छह रेनीवेल 2025 मई तक बनकर पूरे हो जाएंगे। सभी रेनीवेल दिसंबर 2026 तक पूरे करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
2650 करोड़ की लागत से बनेंगे 44 रेनीवेल

एफएमडीए की ओर से 2650 करोड़ की लागत से 44 रेनीवेल, पंपिंग स्टेशन और पाइप लाइन डालने की योजना बनाई गई है। माना जा रहा है कि 2031 तक शहर की आबादी करीब 39 लाख से अधिक होगी होगी। ऐसे में इस योजना से शहर की कुल आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना को बनाकर एफएमडीए की ओर से मुख्यमंत्री के पास हरी झंडी के लिए भेजा गया है। वहां से अनुमति आने के बाद इसपर कार्य शुरू किया जाएगा।- विशाल बंसल, मुख्य अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed