{"_id":"6ac694b9b2bb6e4df70e16ee","slug":"city-bus-service-halted-due-to-cng-crisis-passengers-inconvenienced-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82094-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीएनजी संकट से सिटी बस सेवा रही ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीएनजी संकट से सिटी बस सेवा रही ठप, यात्री परेशान
विज्ञापन
यात्रियों को आवागमन में हुई परेशानी, एफएमडीए की ओर से सीएनजी का नहीं किया गया भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सीएनजी का भुगतान नहीं होने की वजह से सिटी बसों को बुधवार को सीएनजी नहीं मिली। सिटी बस सेवा ठप रहने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हुई। उधर, एफएमडीए प्रबंधन का दावा है कि मरम्मत कार्य की वजह से बसों का संचालन नहीं हो सका।
बल्लभगढ़ बस डिपो से फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 35 बसों का संचालन किया जाता है। बुधवार को पंप से सीएनजी नहीं मिलने की वजह से एक भी बस शहर में दौड़ती हुई नजर नहीं आई। यात्री बस अड्डे पर बसों में सवार होने के लिए आते रहे लेकिन बसों का संचालन न होने के कारण वापस लौट गए। इस वजह से यात्रियों को ऑटो में सवार होकर अपनी मंजिल पर जाना पड़ा। उधर, कर्मचारियों ने बताया कि एफएमडीए की ओर से सीएनजी पंप पर भुगतान नहीं किया गया। जिस वजह से बसें नहीं चल पाईं। कर्मचारियों ने दोपहर तक अधिकारी के आने का इंतजार किया, ताकि इसका कुछ समाधान निकल सके। सभी कर्मचारी 3 बजे अपने घर लौट गए। इस वजह से किसी भी रूट पर एक भी बस का संचालन नहीं हुआ। दूसरी ओर, गुरुग्राम में सेवा संकल्प यात्रा के चलते रोडवेज विभाग की ओर से 70 बसों को भेजा गया, जिसके चलते कई रूटों पर भी बस सेवा प्रभावित रही।
चालकों के अनुसार, सभी सिटी बसें सीएनजी से संचालित होती हैं। बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के सामने नेशनल हाईवे स्थित पंप से बसों में सीएनजी भरवाई जाती है। 28 सितंबर की रात पंप पर सीएनजी उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण चालक रात में बसों में गैस नहीं भरवा सके। बुधवार सुबह जिन बसों में जितनी सीएनजी बची थी, उसी के आधार पर एक-दो चक्कर लगाए गए। इसके बाद बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया। एफएमडीए की ओर से पहले 10 रूटों पर 50 सिटी बसों का संचालन किया जाता था। सड़कों की खराब स्थिति के कारण दो रूट पहले ही बंद किए जा चुके हैं। वर्तमान में 35 बसें सात रूटों पर चल रही हैं। सीएनजी संकट के कारण बुधवार को इन सातों रूटों पर भी बस सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
इन सात रूटों पर चलती हैं सिटी बसें
909 रूट : बल्लभगढ़ से तिगांव
बल्लभगढ़ बस स्टैंड से अंबेडकर चौक, सेक्टर-3, मुजेरी मोड़, एनटीपीसी और नीमका होते हुए तिगांव तक पांच बसें चलती हैं।
903 रूट : बल्लभगढ़ से बदरपुर बॉर्डर
बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ बस स्टैंड तक 10 बसों का संचालन होता है।
904 रूट : बल्लभगढ़ से बदरपुर बॉर्डर
बल्लभगढ़ बस स्टैंड से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते बदरपुर बॉर्डर तक 10 बसें चलती हैं।
916 रूट : बल्लभगढ़ से अरुआ
बल्लभगढ़ से अरुआ तक एक बस का संचालन होता है।
917 रूट : बल्लभगढ़ से बाघपुर
बल्लभगढ़ से बाघपुर गांव तक एक बस चलती है।
905 रूट : बदरपुर बॉर्डर से राजपुर कलां
बदरपुर बॉर्डर से राजपुर कलां तक कनवारा, लिंगायस, नाचौली, सेक्टर-88/89 और एनएचपीसी होते हुए दो बसें चलती हैं।
913 रूट : बदरपुर बॉर्डर से मंझावली
बदरपुर बॉर्डर से सेक्टर-37, एनएचपीसी, मवई, खेड़ी कलां, सेक्टर-97, भूपानी, नाचौली, कनवारा, जसाना और चिरसी होते हुए मंझावली तक पांच बसों का संचालन किया जाता है।
रोडवेज बसें भी रहीं कई रूटों पर प्रभावित
बल्लभगढ़ बस डिपो से गुरुग्राम स्थित सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के लिए बुधवार को सुबह 67 बस गुरुग्राम गई थीं। जिस वजह से डिपो से चलने वाले कई रूट प्रभावित रहे। डिपो से हर रोज आगरा रूट पर 7 से 8 बसों का संचालन किया जाता है लेकिन बुधवार को मात्र एक बस ही आगरा रूट पर गई है। वही चंडीगढ़ रूट पर सामान्य बस को हटाकर सिर्फ एसी बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा रात्रि ठहराव में जाने वाली सभी बसों को रोक दिया गया था। डिपो से पलवल और गुरुग्राम रूट पर भी कई चक्कर को मिस किया गया है।
लोगों से बात
बसों का संचालन नहीं होने की वजह से कॉलेज जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। -मनोज
सिटी बस का संचालन नहीं होने की वजह से दोगुना किराया देकर ऑटो से सफर करना पड़ा। -सोनू
वर्जन
सिटी बस में आए दिन खराबी की वजह से जांच टीम को मरम्मत के लिए भेजा गया था। इसीलिए बसों को बुधवार को संचालित नहीं किया गया। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को बसों का संचालन दोबारा से शुरू हो जाएगा। - नेहा, प्रेस प्रवक्ता एफएमडीए