फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City bus route 934 starts for Khedi village

Faridabad News: खेड़ी गांव के लिए 934 रूट की सिटी बस शुरू

Tue, 07 Oct 2025 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
City bus route 934 starts for Khedi village
- बल्लभगढ़ बस डिपो से चलाई जाएगी बस
विज्ञापन


फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित खेड़ी गांव के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से एक नए रूट पर बस का संचालन शुरू किया गया है। यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो से होते हुए खेड़ी गांव को जाएगी। इस 934 रूट नंबर पर चार बसों का संचालन किया जा रहा है।
यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो से नेशनल हाईवे के रास्ते गुड ईयर चौक, बाटा चौक और नीलम अजरौंदा चौक, ओल्ड फरीदाबाद चौक से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते वापस सेक्टर-17 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे चौक पर आएगी। उसके बाद ग्रेटर फरीदाबाद स्थित खेड़ी गांव में बने गोल चक्कर तक जाएगी। इससे खेड़ी गांव व आसपास बनी सोसाइटी निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन

वहीं जिला महानगर प्राधिकरण के निर्देश पर खेड़ी कलां से बल्लभगढ़ तक गुरुग्राम मेट्रो कॉरपोरेशन बस लिमिटेड की बस सेवा शुरू की गई। यह बस सुबह 8 बजे खेड़ी कलां से चलकर ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों से होते हुए बल्लभगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। वापसी में सुबह 6:30 बजे बल्लभगढ़ से खेड़ी कलां के लिए चलेगी। शाम को 5 बजे बल्लभगढ़ से और 6:15 बजे खेड़ी कलां से बस का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed