{"_id":"6aca8f2c6b34fc77670eab8c","slug":"city-bus-operations-suspended-for-four-days-passengers-inconvenienced-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82369-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चार दिन से सिटी बसों का संचालन बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चार दिन से सिटी बसों का संचालन बंद, यात्री परेशान
विज्ञापन
सीएनजी की कमी के साथ वेतन का भुगतान नहीं होने से बढ़ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सिटी बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से बस डिपो से संचालित 35 बसें पिछले चार दिनों से सीएनजी के अभाव में सड़कों पर नहीं उतर रही हैं। चार दिन बीतने के बावजूद बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों और ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है।
कर्मचारियों के अनुसार सीएनजी की कमी के साथ वेतन का भुगतान नहीं होने की समस्या भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भुगतान नहीं होने के कारण बसों के संचालन में बाधा आ रही है। हालांकि, बसों का संचालन दोबारा कब शुरू होगा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।