फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City bus collides with another bus due to brake failure, driver trapped in middle

Faridabad News: ब्रेक फेल होने के कारण दूसरी बस से टकराई सिटी बस, चालक बीच में फंसा

Sun, 05 Apr 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
City bus collides with another bus due to brake failure, driver trapped in middle
ब्रेक फेल होने की वजह से दो बसों के बीच में दवा चाल। हादसे के बाद चालक और परिचालकों में नाराजगी
बल्लभगढ़ बस डिपो में हुआ हादसा, चालकों व परिचालकों में दिखी नाराजगी
विज्ञापन

6 घंटे तक डिपो से एक भी बस रूट पर नहीं हुआ बसों का संचालक, यात्री रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शनिवार सुबह गुरुग्राम से परिचालकों को लेकर आई सिटी बस ब्रेक फेल होने के कारण बल्लभगढ़ बस डिपो में दूसरी बस से टकरा गई। इस हादसे में एक चालक दोनों बसों के बीच में फंस गय और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजस्थान निवासी कैलाश के रूप में हुई है। कैलाश को तुरंत बसों के बीच से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद डिपो में मौजूद चालकों और परिचालकों में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद चालकों ने बसों का संचालन रोककर विरोध जताया। करीब 6 घंटे तक डिपो से एक भी बस रूट पर नहीं चली। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


बसों की समय पर सर्विस नहीं कराने का आरोपबल्लभगढ़ बस स्टैंड से सिटी बस चलाने वाले चालक संतराम और राज कुमार ने बताया कि बसों की समय पर ठीक तरह से देखभाल और सर्विस नहीं की जाती। कई बसें लंबे समय से बिना सही मेंटेनेंस के ही सड़कों पर चलाई जा रही हैं। उनका आरोप है कि अगर बसों की नियमित जांच और मरम्मत होती, तो शायद यह हादसा नहीं होता। इस हादसे के बाद सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर के दो बजे तक बसों का संचालन नहीं किया गया।
विज्ञापन



लिखित आश्वासन के बाद चली बसें
सिटी बस के ऑपरेशन मैनेजर अमित ने कहा कि यह एक तकनीकी हादसा है। उन्होंने बताया कि बसों की समय-समय पर सर्विस कराई जाती है, लेकिन जिस बस से यह हादसा हुआ है उसमें किसी तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक फेल हो गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि हादसा किस वजह से हुआ। वहीं दूसरी ओर चालक व परिचालक ने 15 अप्रैल तक सभी मांगें पूरी करने के लिखित आश्वासन के बाद दोबारा से बसों का संचालन शुरू किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed