फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Citizens will get rid of pollution

शहरवासियों को मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति

Sat, 27 Mar 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Citizens will get rid of pollution
फरीदाबाद। शहरवासियों को शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सूरदास मेट्रो स्टेशन पर ग्रीन बेल्ट और बल्लभगढ़ पंचायत भवन में एयर प्यूरीफायर (हवा साफ करने वाला यंत्र) लगाया गया है। शनिवार को नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने शुभारंभ किया। इन दोनों कार्यों में नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी), सीएसआईआर, एनएचएआई, गुडईयर कंपनी और इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिशन (आईपीसीए) ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि शहर में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए निगम की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत ग्रीन बेल्ट को विकसित किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बल्लभगढ़ से वायु यंत्र लगाने की शुरुआत की गई है। यह घनी औद्योगिक इकाइयों वाला क्षेत्र है जिसे ध्यान में रखते हुए 22 स्थानों को चिन्हित किया गया है। अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत कुलडिया ने बताया कि इसी तर्ज पर राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

सीएसआईआर के वैज्ञानिक डॉ. सुनील गुलिया ने बताया कि ऐसे प्रोजेक्ट देश के अन्य शहरों जैसे मुंबई, बंगलूरू में शुरू हो चुके है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि किसी भी औद्योगिक व व्यवसायिक इकाइयों को बंद करना या कम करना भी संभव नहीं है, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर देश के वो क्षेत्र हैं जो सबसे अधिक रोजगार मुहैया कराते हैं इसलिए जरूरी है कि बीच का रास्ता निकालते हुए प्रदूषित हवा को साफ करने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त यशपाल यादव ने लोगों से अपील कि कोई भी प्रयास बिना उनकी भागीदारी के सफल नहीं हो सकता इसलिए जरूरी है कि लोग अपने आसपास साफ-सफाई रखें। साल 2021 को प्रदूषण रहित वर्ष का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जिस तरीके से फरीदाबाद वासियों ने कोविड के खिलाफ अपना योगदान देकर राज्य सरकार और प्रशासन के प्रयासों को सफल बनाया और कोविड को हराया, उसी तरह अब स्वच्छ वातावरण के लिए मिलकर पहल होगी। इस अवसर पर एनएचएआई के निदेशक बंसल, सहायक प्रोजेक्ट निदेशक धीरज, आईपीसीए निदेशक आशीष जैन, उपनिदेशक डॉ. राधा गोयल गुडईयर कंपनी के प्रमुख सोनाली खन्ना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed