फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Citizen facilities centers will be started in five sectors of the district

Faridabad News: जिले के पांच सेक्टरों में शुरू किए जाएंगे नागरिक सुविधा केंद्र

Mon, 09 Jun 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Citizen facilities centers will be started in five sectors of the district
60 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे हैं तैयार, आसानी से हो सकेंगे लोगों के काम
विज्ञापन

हेमलता रावत
फरीदाबाद। डिजिटल इंडिया को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए नगर निगम की ओर से वार्ड स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) बनाने की योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है। योजना के तहत जिले के पांच सेक्टरों में नागरिक सुविधा केंद्र शुरू किए जाएंगे। यह नागरिक सुविधा केंद्र 60 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं। जिसका कार्य आने वाले 7 महीने के अंदर पूरा हो जाएगा।

केंद्र और प्रदेश सरकार अधिकांश सेवाओं लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर काम कर रही हैं। इसी को ध्यान में रखकर सरल केंद्र समेत अन्य सेंटर खोले गए हैं। सरकार ने निजी क्षेत्र में कॉमन सर्विस सेंटर यानि सीएससी का लाइसेंस दिया है। जिले में करीब 200 से अधिक सेंटर ऐसे चल रहे हैं। उसके बावजूद सरल या अटल केंद्र के अलावा अन्य पर काम कराने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। कई बार पैसे देने के बावजूद उनका कार्य सही तरीके से नहीं हो पाता है। उसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिले के हर वार्ड में नागरिक सुविधा केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है ताकि लोगों के कार्य आसानी हो सके।
विज्ञापन



----------

आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र आदि की सुविधा मिलेगी
नगर निगम की ओर से 60 लाख रुपये की लागत से सेक्टर 7, 8, 19, 14 और 15ए में नागरिक सुविधा केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिसको लेकर उनकी ओर से निविदा जारी कर दी है। 15,000 की जनसंख्या पर एक नागरिक सुविधा केंद्र खोलने की योजना है। यहां आईटी संसाधन और कर्मचारी नगर निगम उपलब्ध कराएगा। इन सेंटरों पर सूचना केंद्र, वेटिंग रूम, आरामदायक सीटिंग अरेंजमेंट, एसी, शौचालय समेत अन्य सुविधा होगी। इस केंद्र पर आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, सीवर-पानी टैक्स, एनओसी, नक्शा, बीपीएल कार्ड, निवास प्रमाण व पेंशन पत्र समेत अन्य प्रकार की सेवाएं लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed