फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Citizen facilities centers will be built at six places in the smart city

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में छह जगह बनाए जाएंगे नागरिक सुविधा केंद्र

Tue, 15 Jul 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Citizen facilities centers will be built at six places in the smart city
केंद्रों पर आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जन्म प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डिजिटल इंडिया को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए नगर निगम की ओर से वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) बनाए जाएंगे। योजना के तहत स्मार्ट सिटी में छह जगहों पर 75 लाख रुपये की लागत से सीएफसी बनाए जाएंगे। इस केंद्राें पर आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, सीवर-पानी टैक्स, एनओसी, नक्शा, बीपीएल कार्ड, निवास प्रमाण व पेंशन पत्र समेत अन्य प्रकार की सेवाएं लोगों को दी जाएंगी। इसको लेकर नगर निगम की ओर से निविदा जारी कर दी है।


इन जगहों पर बनेंगे सीएफसी
नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या 23 में सूर्य नगर, सेहतपुर के सामुदायिक केंद्र, वार्ड संख्या 27 में वाटर वर्क्स, सेक्टर-29 सामुदायिक केंद्र, वार्ड संख्या 26 में एतमदपुर सामुदायिक केंद्र और बीएसएनएल एक्सचेंज के पास पार्क में नागरिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। यहां आईटी संसाधन और कर्मचारी नगर निगम उपलब्ध कराएगा। इन सेंटरों पर सूचना केंद्र, वेटिंग रूम, आरामदायक सीटिंग अरेंजमेंट, एसी, शौचालय समेत अन्य सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed