{"_id":"6b0c10bed5612cf0d500a18a","slug":"cisf-constable-recruitment-exam-to-be-held-tomorrow-691-candidates-will-participate-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86606-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कल होगी सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 691 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कल होगी सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 691 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
- सेक्टर-20बी के आईओएन डिजिटल जोन में तीन सत्रों में होगी परीक्षा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2024 के तहत कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) एक दिसंबर को फरीदाबाद में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ट्रैफिक थाने के नजदीक सेक्टर-20बी स्थित आईओएन डिजिटल जोन को केंद्र बनाया गया है। यहां कुल 691 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि परीक्षा देशभर में कुल 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। फरीदाबाद के निर्धारित केंद्र पर परीक्षा तीन सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह नौ से 11 बजे, दूसरा दोपहर एक से तीन बजे और तीसरा शाम 4:30 से 6:30 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन, अग्निशमन सुरक्षा और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन ने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी न हो।