{"_id":"674b4aa76f5cce618d09de7d","slug":"circle-rates-will-increase-by-20-percent-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-34202-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में 20 प्रतिशत तक बढ़ेंगे सर्किल रेट, आज से होंगे लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में 20 प्रतिशत तक बढ़ेंगे सर्किल रेट, आज से होंगे लागू
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने के दिए आदेश, रजिस्ट्री कराना आज से हो जाएगा महंगा
मार्च 2024 में रिहायशी और व्यावसायिक भूमि के सर्किल रेट में बढ़ोतरी का था प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आज से जिले में आपकी आवासीय या व्यावसायिक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराना 10 से 20 फीसदी तक महंगा हो गया है। हरियाणा सरकार की ओर से सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा ने जिला उपायुक्त विक्रम सिंह को इसकी रिपोर्ट भेज दी थी। उपायुक्त की अनुशंसा के बाद आज से इसे लागू कर दिया गया है। हालांकि, शनिवार रात तक जिला राजस्व अधिकारी की ओर से सर्किल रेट को जिला फरीदाबाद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है।
फरीदाबाद में सर्किल रेट 10 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया था। कुछ व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। सेक्टर-12 में जहां व्यावसायिक प्रॉपर्टी की कीमत प्रति वर्ग गज 103500 करने का प्रस्ताव है। वहीं, ग्रेटर फरीदाबाद आवासीय क्षेत्र में सर्किल रेट 40 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से 46 हजार प्रस्तावित किए गए हैं।
जिला राजस्व विभाग से दिसंबर 2023 में सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव किया गया था। प्रस्ताव में आवासीय से लेकर व्यावसायिक भूमि की कीमत में 10 से लेकर 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था। 16 मार्च 2024 को जिला प्रशासन ने लोगों से आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। सर्किल रेट में बढ़ोतरी पर क्षेत्रवार लोगों ने आपत्तियां भी लगाई थीं। इसके बाद 25 मार्च 2024 को अंतिम दरें हरियाणा सरकार को भेज दी थीं। अभी हाल में जिला राजस्व अधिकारी के पास हरियाणा सरकार की ओर से नई दरें मंजूरी के बाद भेज दी गई हैं। यह दरें एक दिसंबर से लागू की जानी हैं।
विज्ञापन
जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा ने इसे जिला उपायुक्त विक्रम सिंह को इसकी अनुशंसा के लिए भेजा था। जिला उपायुक्त की सहमति के बाद अब इसे एक दिसंबर से लागू कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी के अनुसार आवासीय और व्यावसायिक प्रॉपर्टी पर 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। इनमें बल्लभगढ़, गौछी, दयालपुर, मोहन, खेड़ी गुजरान, ग्रेटर फरीदाबाद, अनखीर, अनंगपुर, अजरौंदा, तिलपत, गाजीपुर में दरें बढ़ाई गई हैं। साथ ही पल्ला, डबुआ, पाली, नहर पार की कॉलोनियां और सेक्टर 14,19,18, 17, 58, 91 में भी सर्किल रेट में इजाफा करने का प्रस्ताव है।
-- -
शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में प्रस्तावित सर्किल रेट
क्षेत्र पुराना सर्किल रेट (प्रति गज)
प्रस्तावित
बढ़ोतरी (प्रतिशत)
सेक्टर-12 व्यावसायिक
90000
103500
15
अशोका एन्क्लेव व्यावसायिक
61000
70150
15
सेक्टर 14 व्यावसायिक
26000
28600
10
-- -- -- -- -
आवासीय क्षेत्र में प्रस्तावित सर्किल रेट
शहरी क्षेत्र पुराना सर्किल रेट (प्रति गज)
प्रस्तावित
बढ़ोतरी (प्रतिशत)
डीएलएफ आवासीय
18000
21600
20
सेक्टर 29 आवासीय
32000
38400
20
बड़खल औद्योगिक क्षेत्र
24000
28800
20
ग्रेटर फरीदाबाद आवासीय
40000
46000
15
लेकवुड सिटी 500 गज तक
40000
44000
10
एनआईटी 5 नंबर आवासीय
35000
38500
10
-- -- -- --
10 से 20 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोतरी
ग्रेटर फरीदाबाद में व्यावसायिक भूमि पर 15 से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ने की संभावना है। बड़खल तहसील में भी 10 से 20 फीसदी तक रेट बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। जिसमें अजरौंदा गांव, अनंगपुर, अनखीर, खेड़ी गुजरान, गाजीपुर, डबुआ, दौतलाबाद, पाली आदि शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर 14, 17, 18, 19 में 10 से 15 व्यावसायिक प्लॉटों के लिए 20 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
-- -
वेबसाइट पर सर्किल रेट अपलोड होने का इंतजार करते रहे लोग
एक दिसंबर से सर्किल रेट लागू होने की सूचना सोशल मीडिया पर जिले भर में छा गई। शनिवार को लोग जिला फरीदाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्किल रेट की जानकारी करने लगे। हालांकि, उन्हें निराशा ही हाथ लगी। देर रात तक वेबसाइट पर नए सर्किल रेट अपलोड नहीं किए गए।