{"_id":"642ae4ae3f04d427370fdbab","slug":"circle-rate-increased-by-40-percent-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-2169-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्मार्ट सिटी में घर बनाना हुआ महंगा, सर्किल रेट 40 फीसदी तक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्मार्ट सिटी में घर बनाना हुआ महंगा, सर्किल रेट 40 फीसदी तक बढ़ा
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में घर बनाना महंगा, सर्किल रेट 40 फीसदी तक बढ़ा
सोमवार देर शाम सरकार ने रेट बढ़ाने को दी मंजूरी, बुधवार से नए रेट पर होंगी रजिस्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सर्किल रेट चार से 40 फीसदी तक बढ़ गया है। इस संबंध में सरकार ने सोमवार देर शाम आदेश जारी कर दिया है। बुधवार से नए रेट पर रजिस्ट्री के कार्य होंगे। इससे शहर में अब प्रॉपर्टी महंगी हो जाएगी। इससे ज्यादा रेट ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में बढ़े हैं।
प्रशासन ने जिले में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने के लिए पिछले साल दिसंबर में ही प्रस्तावित रेट पर लोगों के सुझाव मांगा था। लोगों के मिले सुझाव और तहसीलदारों की रिपोर्ट पर प्रशासन ने सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसे पहले एक जनवरी से ही लागू करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में इसे एक अप्रैल से शुरू करने की बात की गई। राजस्व विभाग के अनुसार, ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और तिगांव में सर्किल रेट में चार से 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई।
डीआरओ बिजेंद्र राणा ने बताया कि कलेक्टर रेट बढ़ाने की मंजूरी सोमवार देर शाम सरकार से मिल गई है। इसमें चार, 25, 30 और 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इससे संबंधी सूचना पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। यमुना किनारे के गांवों की जमीन के सर्किल रेट करीब 20 फीसदी तक बढ़ाया गया हैं। बल्लभगढ़ की करीब 50 कॉलोनियों में सर्किल रेट 21 हजार रुपये तक किया गया है, बाकी शहर में अधिकांश इलाकों में सर्किल रेट बीते साल की तरह यथावत रखे गए हैं। इसमें कुछ कॉलोनियों और फ्लोरवाइज भी सर्किल रेट 14 फीसदी तक बढ़ाए गए है। नए सर्किल रेट फरीदाबाद और बड़खल इलाकों में बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
-- -
कहां कितने बढ़ा
फरीदाबाद तहसील में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसमें बढ़ौली, बढ़ेना, फरीदाबाद मौजा व बसेलवा में 11 फीसदी रेट बढ़ा है। वहीं, तिलपत और पल्ला गांव में करीब 31 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। सेक्टर में सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। फ्लैट में फ्लोर वाइन आठ से 11 फीसदी बढ़ाया गया है। वहीं, बल्लभगढ़ के गांवों में 30 फीसदी तक कलेक्टर रेट बढ़ाया गया है। वहीं,बल्लभगढ़ की कॉलोनियों में 15 से 25 फीसदी तक बढ़ाया गया है। बड़खल तहसील में भी पांच से लेकर बीस फीसदी तक बढ़ा है। निजी बिल्डर क्षेत्र में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। तिगांव क्षेत्र में तीन फीसदी से 40 फीसदी तक बढ़ा है। इसमें कार्मशियल और आवासीय प्लॉटों के रेट अब ज्यादा बढ़ जाएंगे। दयालपुर में तीन से लेकर 15 फीसदी तक बढ़ा है। इसी प्रकार अन्य जगहों पर रेट बढ़े हैं। इसी प्रकार अन्य तहसीलों में भी रेट बढ़े हैं।
-- --
सरकार ने नए कलेक्टर दर को लागू कर दिया है। बुधवार को सभी रजिस्ट्री नए रेट पर होंगी। इसकी सूचना तहसीलदारों को भेजी जा रही है। - बिजेंद्र सिंह राणा, डीआरओ
-- --
कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रॉपर्टी और महंगी हो जाएगी। ऐसे में अब ग्रेफ में फ्लैट और प्लॉट लेना महंगा हो जाएगा, इससे कारोबार प्रभावित होगा। - रमेश गुलिया, प्रॉपर्टी डीलर