फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Christmas tree catches fire at mall

Faridabad News: मॉल में क्रिसमस ट्री में लगी आग

Sat, 03 Jan 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Christmas tree catches fire at mall
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित पेबल डाउन टाउन मॉल में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सजावट के लिए लगाए गए क्रिसमस ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मॉल के भीतर धुआं फैल गया। हालांकि मॉल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम और सिक्योरिटी टीम की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।


मॉल के सुपरवाइजर भारत कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे क्रिसमस ट्री पर लगी सजावटी लाइटों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके चलते ट्री के ऊपरी हिस्से में आग लग गई और धुआं निकलने लगा। स्थिति को देखते ही मॉल की सिक्योरिटी टीम अलर्ट हो गई। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी टीम ने तुरंत फायर सिलिंडर की मदद से ट्री के ऊपरी हिस्से में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही ग्राउंड फ्लोर से मॉल का फायर फाइटिंग सिस्टम भी सक्रिय कर दिया गया, जिससे ट्री को पानी से भिगो दिया गया। फायर सिस्टम की मदद से आग को नीचे की ओर फैलने से रोक लिया गया और आग ऊपरी हिस्से तक ही सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed