{"_id":"604ba5118ebc3ec39d613896","slug":"chilli-shot-in-the-eye-four-lakhs-seized-from-the-carriage-rider-faridabad-news-noi570912789","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंक गाड़ी सवार से छीने चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च झोंक गाड़ी सवार से छीने चार लाख
विज्ञापन
गाड़ी की सीट पर पड़ी लाल मिर्च ।
- फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। थाना आदर्शनगर इलाके में बैंक से पैसे निकलवा कर जा रहे एक स्कूल कर्मचारी से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंक कर चार लाख 827 रुपये छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आदर्श नगर स्थित बालाजी स्कूल का एक कर्मचारी शुक्रवार दोपहर बैंक से स्कूल के पैसे निकाल कर मोहना रोड से ध्रुव वाटिका की तरफ जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। पीड़ित कर्मचारी बलराम ने पुलिस को बताया कि वह बालाजी स्कूल में गाड़ी चलाता है। शुक्रवार दोपहर वह स्कूल के एक अन्य साथी संजय के साथ मोहना रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पैसे निकालने गया था। दोपहर करीब एक बजे उसने संजय को बैंक में छोड़ दिया और पैसे लेकर स्कूल वापस जाने लगा। मोहना रोड पर स्थित ध्रुव वाटिका के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनकी गाड़ी के आगे आकर रुके। बलराम के मुताबिक मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक उनके पास आया और गाड़ी की खिड़की खटखटाने लगा। जैसे ही बलराम ने शीशा नीचे किया युवक ने उसकी आंख में लाल मिर्च झोंक दी।
इसके बाद आरोपी कार में रखे नकदी से भरे बैग को लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर आदर्श नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। थाना आदर्श नगर प्रभारी जसवीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।