फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children studying in Anganwadi will get Vidyarambh certificate

Faridabad News: आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा विद्यारंभ सर्टिफिकेट

Tue, 28 Oct 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Children studying in Anganwadi will get Vidyarambh certificate
सर्टिफिकेट से पता चलेगा बच्चे औपचारिक स्कूल शिक्षा के लिए तैयार हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को अब कक्षा-1 में प्रवेश से पहले एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट का नाम विद्यारंभ रखा गया है। इसके जरिये यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे प्ले-स्कूल स्तर की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और औपचारिक स्कूल शिक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मार्च माह में जब बच्चों की सालाना गतिविधियां व शिक्षा प्रक्रिया पूरी होगी, उसी समय उन्हें यह ‘विद्यारंभ’ सर्टिफिकेट वितरित किया जाएगा। इसके आधार पर ही बच्चों को अब सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा-1 में प्रवेश दिया जाएगा। इससे न केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मजबूत होगी बल्कि स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया भी सुगम और व्यवस्थित होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को प्री-स्कूल की तरह भाषा, पहचान, रंग, आकृतियां, सामाजिक व्यवहार, समूह गतिविधियां आदि सिखाया जाता है, जिससे बच्चे स्कूल के माहौल में आसानी से ढल सकें।
विज्ञापन

विद्यारंभ सर्टिफिकेट व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती उम्र में ही शिक्षित व आत्मविश्वासी बनाना है। आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण उपलब्ध कराने का ही स्थान नहीं है, बल्कि यहां बच्चों को कक्षा-1 के लिए आवश्यक बुनियादी शिक्षा भी दी जा रही है। विद्यारंभ सर्टिफिकेट बच्चों की इस तैयारी को मान्यता देगा। इससे अभिभावकों में भी जागरूकता बढ़ेगी और बच्चे बिना किसी डर व झिझक के स्कूल में कदम रख पाएंगे। - मीनाक्षी चौधरी, जिला अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed