{"_id":"6a3ac01ec98e1e01ce0fb988","slug":"children-learned-the-art-of-expression-through-theatre-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73074-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पॉलिटेक्निक में 266 विद्यार्थियों को सीट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पॉलिटेक्निक में 266 विद्यार्थियों को सीट आवंटित
विज्ञापन
-बुधवार को करना होगा रिपोर्ट, दाखिला नहीं लेने पर रद्द होगी सीट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सीटें अलॉट कर दी गई हैं। विभाग की तरफ से पहली काउंसलिंग संपन्न हो चुकी है। इनमें 266 विद्यार्थियों को सीट भी अलॉट कर दी गई हैं। अब इन विद्यार्थियों को बुधवार तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। विद्यार्थी बुधवार तक फीस जमा करवाकर दाखिला नहीं लेते है तो सीट रद्द हो सकती है। संस्थान में 480 सीटें है।
संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि अब दूसरी काउंसलिंग जारी है। इसके बाद अन्य छात्रों को भी सीटें अलॉट कर दी जाएंगी। सेक्टर-8 के पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य मीनू वर्मा ने बताया कि पहली काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दूसरी काउंसलिंग की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि दो ट्रेड बढ़ने के कारण अब दूसरी काउंसलिंग में अधिक बच्चों को सीट अलॉट की जा सकेंगी। पहले संस्थान में ट्रेडों की संख्या 4 थी जो कि अब 6 है।