फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister's flying squad raided the shop, caught the banned injection of animals

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दुकान पर छापा मारा, पशुओं का प्रतिबंधित इंजेक्शन पकड़ा

Thu, 27 Jul 2023 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the shop, caught the banned injection of animals
फोटो-
विज्ञापन

- लैब में जांच के लिए भेजे, रिपोर्ट आने पर नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अनाज मंडी में स्थित एक दुकान पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मिलावटी, नकली सामान के साथ-साथ बिना अनुमति के दवाइयां बेचने के आरोप में छापा मारा। इस दुकान पर पशुओं के प्रतिबंधित इंजेक्शन भी मिले हैं। लैब से रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि सूचना मिली थी कि अनाज मंडी में परचून की दुकान नंबर 23 पर मिलावटी, नकली सामान व बिना अनुमति के दवाइयां बेची जाती हैं। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई शिव कुमार,फूड सेफ्टी ऑफिसर सचिन, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर पूजा चौधरी रहे। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ अनाज मंडी में परचून की दुकान नंबर 23 का औचक निरीक्षण किया। मौके पर दुकान संचालक कृष्ण मिला। निरीक्षण के दौरान दुकान के प्रथम तल पर बने गोदाम में सफेद रंग की पारदर्शी बोतलों में तरल पदार्थ भरा मिला, जो सीलबंद था। दुकान संचालक कृष्ण ने बताया कि वह पशुपालन करने वाले लोगों को पशुओं का दूध निकालने की दवाइयां बेचता है, जबकि, सरकार द्वारा इस तरह के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बेचने पर रोक लगाई हुई है। टीम को 100 एमएल की 192 व 150 एमएल की 150 बोतल मिलीं। इन बोतलों पर कोई मार्क लेबल नहीं लगा हुआ था। ड्रग्स विभाग द्वारा दोनों प्रकार की बोतलों में से 4 -4 बोतलें सील करके जांच के लिए भिजवा दी गई हैं। बाकी बोतलों को गत्ते के 3 डिब्बों में सील किया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने नियमानुसार मिर्च पाउडर का एक सैंपल व घी के दो अलग- अलग सैंपल लिए। जिन पर कोई मार्का नहीं था। लैब से रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed