फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister's flying squad caught three illegal ahaata

Faridabad News: बिना लाइसेंस चलाए जा रहे तीन अहातों पर सीएम फ्लाईंग की रेड

Fri, 30 Jun 2023 06:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 30 Jun 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad caught three illegal ahaata
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने तीन अवैध अहाते पकड़े
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चलाए जा रहे थे, अलग-अलग थाने की टीम ने दी दबिश, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बृहस्पतिवार रात बदरपुर बाॅर्डर के बाइपास रोड, दयालबाग और गांव मच्छगर से शराब के तीन अवैध अहाते पकड़े।अहाता संचालकों के पास शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं था। सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संचालकों की तलाश की जा रही है।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि सूचना मिलने पर अलग-अलग टीम गठित की। इसमें आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस भी शामिल रही। तीनों टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। गांव मच्छगर में शराब ठेका के पास स्थित रेस्तरां में बैठकर लोग शराब पी रहे थे। दयालबाग और बाइपास रोड पर शराब ठेके के बगल में टीन शेड डालकर अहाता बना रखा था।
विज्ञापन

तीनों जगहों के संचालकों के पास शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं था। टीम ने तीनों अहाते सील कर दिए और संचालकों के खिलाफ आईएमटी पुलिस चौकी, सूरजकुंड थाना और सराय ख्वाजा थाना में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पाया गया कि बाईपास रोड पर 15 दिन पहले ही शराब का ठेका खोला गया है। यहां ठेका संचालक ने अहाते का लाइसेंस आने से पहले ही इसे शुरू कर दिया। दयालबाग में भी कुछ दिनों पहले ही ठेके के साथ अहाता खोला गया। गांव मच्छगर में पूछताछ में पता लगा यहां कई सालों से रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed