{"_id":"5cf92151bdec22077c357a6f","slug":"chief-minister-will-honour-party-workers-for-bjp-win-faridabad-news-noi4419161142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को भारी बहुमत से जिताने में योगदान देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर करेंगे। रविवार 9 जून को मुख्यमंत्री बल्लभगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए भाजपाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में चेयरमैन अजय गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का फूलों से स्वागत करेंगे। इस स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री पन्ना प्रमुखों, बूथ प्रमुखों व शक्ति केंद्र प्रमुख स्तर तक के कार्यकर्ताओं का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र के जिस बूथ पर सबसे अधिक प्रतिशत वोट पार्टी को मिले हैं, उसके बूथ प्रमुख व शक्ति केंद्र प्रमुख का विशेष सम्मान किया जाएगा।
अजय गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक को निमंत्रण देने के लिए मंडल अध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में उपस्थित केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उनकी जीत में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। वह सभी कार्यकर्ताओं का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं की सूची जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को दे दें, जिससे अधूरे कार्यों और समस्याओं का निदान कराया जा सके। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी एवं हरियाणा खाड़ी बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़, विधायक मूलचंद शर्मा, डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, सोहनपाल छोक्कर सहित पार्टी में जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।