फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister Nayab Singh will inaugurate the Diwali fair.

Faridabad News: मुख्यमंत्री नायब सिंह करेंगे दिवाली मेले का उद्घाटन

Sat, 27 Sep 2025 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Nayab Singh will inaugurate the Diwali fair.
2 से 7 अक्तूबर तक सूरजकुंड में लगेगा मेला, सलमान अली सहित कई गायक देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला प्रांगण में द्वितीय दिवाली मेला 2 से 7 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन सीएम करेंगे। यह मेला ‘हम परिवारों को जोड़ते हैं’ थीम पर आधारित होगा। इसमें दिवाली की रौनक, स्वदेशी उत्पाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा।

दिवाली मेले की तैयारियां निरंतर प्रगति पर हैं और लोगों में ऑनलाइन माध्यम से स्टॉल बुकिंग का क्रेज भी दिख रहा है। अब तक 350 से ज्यादा स्टॉल बुक हो चुके हैं । मेले के लिए दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। विभाग ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष पहल की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत टिकट बुकिंग पर उन्हें 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। आगंतुकों के लिए टिकट की दर 100 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है।
विज्ञापन


हरियाणा पर्यटन विभाग ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए एक विशेष क्यूआर कोड भी जारी किया है। दर्शक इस क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं और मेले में आसानी से प्रवेश पा सकते हैं। मेले में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले के दौरान सांस्कृतिक कैलेंडर के अंतर्गत देशभर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 2 अक्टूबर को प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मीनू ठाकुर अपने विशेष नृत्य प्रदर्शन से मेले की शुरुआत करेंगी। 3 अक्टूबर को एनजीएफ कॉलेज पलवल के युवा फैशन डिजाइनर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 4 अक्टूबर को पंजाबी गायक दिपेश राय अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 5 अक्टूबर को सलमान अली अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीतेंगे। 6 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक धुनों से सजी प्रस्तुति हिमाचल पुलिस बैंड द्वारा दी जाएगी। मेले का समापन 7 अक्टूबर को रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed