फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister Nayab Singh Saini arrived to see Surajkund fair

Faridabad News: सूरजकुंड मेला देखने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Mon, 10 Feb 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Nayab Singh Saini arrived to see Surajkund fair
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रहे मौजूद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला देखने रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा सरकार ने बतौर मेजबान राजहंस होटल में भोज का आयोजन किया। होटल राजहंस में कलाकारों के मंचन के लिए मंच बनाया गया। जहां कार्यक्रम में विभिन्न देशों को कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान घाना के कलाकारों ने लोक नृत्य अडोवा, रूस के कलाकारों ने खोरोवोड, फांस के कलाकारों ने लोक नृत्य गावोटे और असम के कलाकारों ने बिहू पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

भोज में शामिल हुए कई मंत्री
इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल, राजेश नागर, कृष्ण लाल पंवार, श्याम सिंह राणा, महीपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी, गौरव गौतम, राज्य सभा सांसद सुभाष बराला, विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अधलखा, कपूर वाल्मीकि सहित हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी, पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, मंडल आयुक्त संजय जून आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


दिल्ली में विकास के द्वार खुले
भोज के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर समर्थन की मोहर लगाई है। अब दिल्ली के विकास का रास्ता खुल गया है। केंद्र सरकार से लागू की योजनाओं का लाभ दिल्ली वासियों को मिलेगा। जिनसे कई सालों से वंचित हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनता को बरगलाने का काम किया है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की झूठ को पहचानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed