फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister gave the gift of development projects worth crores to NIT Vidhansabha

Faridabad News: मुख्यमंत्री ने एनआईटी विधानसभा को दी करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

Mon, 05 May 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave the gift of development projects worth crores to NIT Vidhansabha
गांवों की कच्ची गलियां होंगी पक्का, वार्ड नंबर-10 में डिस्पेंसरी का नवीनीकरण
विज्ञापन

गांव पांवटा तथा खेड़ी गुजरान में नए उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार शाम एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी । उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के गांवों की कच्ची फिरनियों को पक्का करने, वार्ड नंबर- 10 में डिस्पेंसरी का नवीनीकरण, गांव पांवटा तथा खेड़ी गुजरान में नए उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने रविवार एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पेयजल और सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने महाग्राम योजना के तहत गांव धौज में 26 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने एनआईटी, फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांव में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। दो गांवों नामतः आलमपुर के प्राइमरी स्कूल तथा गांव सारन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के नये भवन के निर्माण के लिए भी 7 करोड़ 63 लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने एनआईटी फरीदाबाद के वार्ड नंबर 1, जो झाड़सेतली, वार्ड नंबर 9, होली चाइल्ड सड़क और वार्ड नंबर 9 में 45 फुट सड़क, वार्ड नंबर 10 में सीवर लाइन बिछाने के कार्य के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक सतीश फागना, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, मेयर प्रवीण जोशी समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हरचंद डिस्ट्रीब्यूटरी के किनारे 7 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराएंगे
हरचंद डिस्ट्रीब्यूटरी की बाईं तरफ 7 किलोमीटर लंबी सड़क की फिजिबिलिटी चेक करवाकर उसका निर्माण करवाया जाएगा। दिल्ली आगरा रोड से शुरू होकर गांव के टी प्वाइंट तक बल्लभगढ़ सोहना रोड एमडीआर 133 पर सर्विस रोड के साथ एलिवेटेड पुल की फिजिबिलिटी चेक करवाकर उसका भी निर्माण कार्य किया जाएगा।

---
विधानसभा क्षेत्र के 25 किलोमीटर के कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने की घोषणा
नायब सिंह सैनी ने एनआईटी फरीदाबाद के 25 किलोमीटर लंबाई के कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा सोहना बल्लभगढ़ रोड, 1.14 किलोमीटर लंबी सड़क, बजरी से गाजीपुर 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क, गांव कोटड़ा से मोहब्ताबाद से खेड़ी गुजरान, 3.16 लंबाई की सड़कों को भी पक्का किया जाएगा।
---
फरीदाबाद और गुरुग्राम शहरों को मेट्रो से जोड़ने पर विचार कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद और गुरुग्राम को हरियाणा के कॉमर्शियल हब बताते हुए कहा कि दोनों शहरों को मेट्रो से जोड़ने पर विचार कर रही है। इससे दोनों शहरों में देश-विदेश के उद्यमी निवेश के लिए आकर्षित होंगे।



मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने विधानसभा चुनावों के दौरान घोषित किए अपने 217 संकल्पों में से 19 संकल्पों को तो 100 दिन के अंदर अंदर ही पूरा कर दिया और यही नहीं 90 संकल्पों को इसी साल पूरा करेंगे। इन पर हम तेज गति से काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed