नूंह। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तावडू अनाजमंडी में आयोजित विकसित सोहना-तावडू विधानसभा महारैली में मेवात विकास अभिकरण की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान एमडीए की मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी व छात्र कशिश को एक लाख 11 हजार, छात्र कार्तिक, चंदन कुमार, युवराज, छात्रा हिमांशी व मुस्कान को 51 हजार-51 हजार तथा छात्रा तमन्ना को 39 हजार रुपए की राशि दी गई।इसी प्रकार मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत तावड़ू खंड के दो विद्यार्थियों को लाभ दिया गया, जिसमें एमबीबीएस छात्र मुजाहिद को 75 हजार रुपए तथा जीएनएम अंजलि को 45 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। नीट व जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे तावड़ू खंड के विद्यार्थियों को भी विशेष कोचिंग कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र दिए गए। प्रमाणपत्र पाने वालों में सानिया, मोइन खान, तोहीद, मोहम्मद एनाम, करिश्मा, मनीष, चंदन, विनेश एवं आरजू शामिल थी। संवाद