फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Electoral Officer inspected the security of EVM warehouse

Faridabad News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने परखी ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा

Tue, 01 Jul 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Electoral Officer inspected the security of EVM warehouse
सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की और सख्त निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने सोमवार को फरीदाबाद स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त फरीदाबाद विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि यह त्रैमासिक रूटीन प्रक्रिया है। इसके अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से फरीदाबाद स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम की स्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य जिलों में ईवीएम वेयरहाउस की व्यवस्था की जांच करना है। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी की संभावना से बचा जा सके।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की समुचित निगरानी एवं रखरखाव सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की और उनकी सख्त निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वेयरहाउस में अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की और उनकी स्थिति को संतोषजनक बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन उपकरणों की समय-समय पर कार्यक्षमता की जांच अवश्य की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया, सीटीएम अंकित कुमार सहित इलेक्शन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed