{"_id":"6a6ba0eaf5f34ded76073dd8","slug":"cheque-for-financial-assistance-handed-over-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76186-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आर्थिक सहायता का चेक सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आर्थिक सहायता का चेक सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा पुलिस की कल्याणकारी ''शगुन योजना'' पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आ रही है। योजना के तहत पुलिस कर्मचारियों की बेटियों के विवाह पर 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
बृहस्पतिवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने फरीदाबाद पुलिस में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुंदर सिंह को उनकी पुत्री के विवाह के अवसर पर शगुन योजना के अंतर्गत 2.50 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान एएसआई सुंदर सिंह ने हरियाणा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए बेहद उपयोगी और सहारा देने वाली है।