{"_id":"681909300d957baab2029698","slug":"chaos-at-railway-stations-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42829-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे स्टेशनों पर अव्यवस्था का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे स्टेशनों पर अव्यवस्था का आलम
विज्ञापन
गंदे शौचालय, प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह रखी निर्माण सामग्री बढ़ा रही यात्रियों की परेशानी
काजल कुमारी
फरीदाबाद। जिले के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों बल्लभगढ़, न्यू टाउन और फरीदाबाद (ओल्ड) पर अव्यवस्थाओं से यात्री खासे परेशान हैं। स्टेशन परिसरों की बदहाल स्थिति, गंदे शौचालय और असुविधाजनक माहौल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। बल्लभगढ़ व न्यू टाउन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला शौचालय बंद है और पुरुष शौचालय के बाहर गंदगी फैली हुई है। प्लेटफॉर्म पर भी जगह-जगह सरिये रखे हुए हैं।
सोमवार को जब अमर उजाला टीम ने तीनों रेलवे स्टेशनों का जायजा लिया, तो पाया कि ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन का महिला शौचालय बंद है। वहीं पुरुष शौचालय के अंदर और बाहर गंदगी फैली थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। स्टेशन परिसर में सफाई का अभाव स्पष्ट रूप से नजर आ रहा था। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह सरिया और अन्य निर्माण सामग्री रखी हुई है, जिससे यात्रियों को खड़े होने और आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
महंगा पानी खरीदने को मजबूर यात्री
वहीं बल्लभगढ़ व न्यू टाउन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पीने की पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी की सभी टंकी खराब हैं। बढ़ती गर्मी की वजह से यात्रियों के लिए ये समस्या गंभीर होती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि न तो सफाई की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं ठीक से उपलब्ध हैं। जिससे बंद बोतल का महंगा पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
स्टेशन की सीढ़ियों पर बंदरों का आतंक
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर बंदरों का आतंक बना हुआ है। कई बार यात्रियों का सामान छीनने और उन्हें डराने जैसी घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन की सफाई, शौचालयों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए।
यात्रियों से बातचीत
स्टेशन की हालत बहुत खराब है। महिला शौचालय बिल्कुल बंद है। प्लेटफॉर्म पर भी जगह-जगह सरिया और सामान फैला हुआ है। -पुष्पा
हम जैसे लोग रोजाना इस स्टेशन से सफर करते हैं, लेकिन यहां की सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब है। ना पीने का साफ पानी है और ना ही शौचालय इस्तेमाल करने लायक हैं। ।- रवि