फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Changes in eligibility conditions for Emergency Medicine Department of ESIC

Faridabad News: ईएसआईसी के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की पात्रता शर्तों में बदलाव

Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Changes in eligibility conditions for Emergency Medicine Department of ESIC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में ईएसआईसी के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआईटी-तीन ने शिक्षण संकाय की भर्ती के लिए जारी वॉक-इन-इंटरव्यू विज्ञापन में संशोधन किया है। कॉलेज प्रशासन ने नई पात्रता शर्तों और रिक्तियों का अपडेट जारी करते हुए कुछ विभागों में बदलाव किया है।



संशोधित सूचना के अनुसार न्यूरोसर्जरी विभाग में प्रोफेसर का एक पद जोड़ा गया है। वहीं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की पात्रता शर्तों में भी बदलाव किया गया है, जिससे अब संबंधित विषयों में पीजी डिग्री रखने वाले अन्य अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा। इससे अधिक योग्य उम्मीदवारों के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन




कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी और इसके लिए 11 मार्च 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होना होगा।प्रशासन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी, जिससे मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed