फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Change the way of deception, people are worried

Faridabad News: मोहना मार्ग बदहाल, लोगों को हो रही परेशानी

Sat, 11 Apr 2026 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Change the way of deception, people are worried
जगह-जगह बन गए है गहरे गड्ढे, पानी भरा रहने से स्थिति और गंभीर हो जाती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। पनहेड़ा खुर्द गांव में पिछले कई महीनों से पीडब्ल्यूडी का मोहना मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं और उनमें लगातार पानी भरा रहने से स्थिति और गंभीर हो गई है। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
गांव के निवासी रिंकू शर्मा ने बताया कि सड़क की हालत काफी समय से खराब है। गहरे गड्ढों के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह मार्ग गांव के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, बावजूद इसके इसकी मरम्मत को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों में इसको लेकर रोष भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात या पानी भरने के कारण सड़क बार-बार टूट जाती है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आने-जाने में सुविधा हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि सड़क पर स्थायी रूप से ब्लॉक लगाए जाएंगे जो वहां डाल दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जेसीबी के माध्यम से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed