फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chandila Cricket Academy won the match by five wickets.

Faridabad News: चंदीला क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

Sat, 25 Jul 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chandila Cricket Academy won the match by five wickets.
फरीदाबाद। महादेव देसाई क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में चंदीला क्रिकेट अकादमी ने एमडी क्रिकेट अकादमी पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। 40 ओवर के मुकाबले में एमडी क्रिकेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.1 ओवर में 313 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से प्रिंस कुमार ने 136, प्रिंस गिल ने 34 और तनुज ने 25 रन की पारी खेली। वहीं चंदीला क्रिकेट की ओर से प्रिंस तिर्के ने चार, सनी ने दो जबकि अन्य चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। 314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदीला क्रिकेट की टीम ने 37.5 ओवर में पांच विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से प्रिंस तिर्के ने 122, देवा ने 51 और अर्भा ने 38 रनों का योगदान दिया। वहीं एमडी क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रिंस गिल ने चार जबकि प्रशांत ने एक विकेट अपने नाम किया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले प्रिंस तिर्के को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed