{"_id":"6710498a6d26a732530409d4","slug":"challan-issued-to-500-auto-drivers-for-not-wearing-uniform-faridabad-news-c-26-1-del1005-32390-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वर्दी न पहनने पर 500 ऑटो चालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वर्दी न पहनने पर 500 ऑटो चालकों के काटे चालान
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक के आदेश पर बुधवार को चलाया गया विशेष अभियान
फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आ गई है। बुधवार को विशेष अभियान चलाकर पुलिस की ओर से 500 ऑटो चालकों के चालान किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बावजूद ऑटो चालक नियमों को ताक में रखकर ऑटो चला रहे हैं। बुधवार को बिना वर्दी के ऑटो चलाने वाले चालकों के खिलाफ एक्शन हुआ और 500 चालान किए गए।
डीसीपी ट्रैफिक ऊषा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कई टीमें बनाकर बुधवार सुबह से ही ऑटो चालकों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में लगातार ऑटो चालकों और ड्राइवर यूनियन को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ ऑटो चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते। इसी के तहत यातायात पुलिस द्वारा 500 ऑटो चालकों के चालान किए गए हैं। चालान काटने के बाद ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।