{"_id":"653165774b2c26fb34013ea6","slug":"cet-arrangements-for-travel-and-accommodation-of-candidates-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15667-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी: परीक्षार्थियों के आवागमन और ठहरने के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी: परीक्षार्थियों के आवागमन और ठहरने के इंतजाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सीईटी परीक्षा को लेकर सूरजकुंड के राजहंस होटल के काॅन्फ्रेंस हाल में पुलिस आयुक्त राकेश आर्य और डीसी विक्रम ने संयुक्त रूप से प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए टिप्स दिए। प्रशासन ने परीक्षार्थियों के आवागमन व ठहराव के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। 21 व 22 अक्तूबर को 51 सेंटरों पर होगी परीक्षा होगी।
पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने कहा कि जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी देने वालों के पहचान पत्र जरूरी हैं, बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं होगा। इसके अलावा किसी भी कर्मचारी को अपने साथ मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के लिए बनाए गए सभी मानदंडों की पूरी अनुपालना की जाए। कहीं भी प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा को बाधित करने या नकल की कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत सूचना प्रशासन को दें। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिले में 21 व 22 अक्तूबर को सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से करवाई जाएगी। विक्रम सिंह बताया कि जिला में 51 केंद्रों पर प्रति सत्र 24,752 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एचसीएस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वायड गठित की गई है। एडीसी आनन्द शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम अपने-अपने इलाकों में पूरी मुस्तैदी के साथ परीक्षा केन्द्रों पर तमाम प्रबंधों की समीक्षा करेंगे। परीक्षार्थियों के आवागमन व ठहराव के लिए भी प्रशासन द्वारा पूरे प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे प्रशासन के साथ सीइटी परीक्षाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने व वापस लाने के लिए रोडवेज के अलावा निजी स्कूलों की भी बसें ली गई हैं। सभी सेंटर पर सीसीटीवी, जैमर्स व बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था एनटीए द्वारा की जाएगी। कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए धारा -144 लगाई जाएगी।
00
परीक्षार्थियों की ठहरने की व्यवस्था
उपायुक्त विक्रम ने बताया कि सीईटी की परीक्षा में भाग लेने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। इसमें अग्रवाल धर्मशाला, पंचायत भवन, बल्लभगढ़ जाट भवन, सेक्टर-3, बल्लभगढ़, ब्राह्मण धर्मशाला नजदीक नई सब्जी मंडी, बल्लभगढ़, सैनी धर्मशाला, वाल्मीकि धर्मशाला बल्लभगढ़, पंजाबी धर्मशाला बल्लभगढ़, गुरुद्वारा सेक्टर-15, अग्रवाल धर्मशाला ओल्ड फरीदाबाद, नई अग्रवाल धर्मशाला, अग्रसेन भवन सेक्टर-19, किसान भवन सेक्टर-16, पंजाबी भवन सेक्टर-16, जाट भवन सेक्टर-16, गुर्जर भवन सेक्टर-16, व चिमनी बाई धर्मशाला एनआईटी शामिल हैं।