{"_id":"655ce6cef4b19081490fdf0e","slug":"central-vistas-architect-prepared-the-design-of-vigyan-bhawan-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17053-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेंट्रल विस्टा के आर्किटेक्ट ने तैयार किया ''''विज्ञान भवन'''' का डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेंट्रल विस्टा के आर्किटेक्ट ने तैयार किया ''''विज्ञान भवन'''' का डिजाइन
विज्ञापन
फरीदाबाद। देश की नई संसद सेंट्रल विस्टा का आर्किटेक्ट तैयार करने वाले बिमल पटेल ने हरियाणा के सबसे बड़े प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र (कंवेंशन सेंटर) का आर्किटेक्चर तैयार किया है। सेक्टर-78 स्थित आठ एकड़ में बनने वाले इस खूबसूरत कंवेंशन सेंटर को 427 करोड़ रुपये में तैयार किया जाएगा।
ग्रेटर फरीदाबाद में विज्ञान भवन के नाम से बनने वाले इस केंद्र की निविदा खोल दी गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इसे तैयार करेगा। निविदा के बाद इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजा गया है। यहां से हरी झंडी के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।
हरियाणा में बड़े आयोजनों के लिए अभी तक कोई भी बड़ा सम्मेलन केंद्र नहीं है। इसके चलते कोई भी बड़ा आयोजन दिल्ली या यूपी के ग्रेटर नोएडा चला जाता था। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 में आठ एकड़ जमीन पर विज्ञान भवन का निर्माण किया जाना है। इसकी घोषणा वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करके इसे विज्ञान भव का नाम दिया था। पहले यह 393 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। प्रोजेक्ट में देरी पर अब इसे 427 करोड़ रुपये का बजट हो गया है।
विज्ञापन
--
2500 लोगों के लिए बनेगा सम्मेलन केंद्र
योजना के अनुसार विज्ञान भवन में प्रदर्शनी के लिए एक बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाएगा। इसमें एक साथ करीब 50 हजार लोग आ सकेंगे। इसके अलावा तीन ऑडिटोरियम बनेंगे। इनमें 2500, 1000 और 600 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यालय, रेस्त्रां, कैफे, कैंटीन बनाए जाएंगे। बेसमेंट (निम्न-तल) में पार्किंग होगी। इसमें दो हजार से अधिक गाड़ियां एक साथ खड़ी हो सकेंगी। शॉपिंग के साथ मनोरंजन के साधन भी विकसित किए जाएंगे।
-- -- -
विज्ञान केंद्र में पूरी तरह होगा डिजिटल म्यूजियम
सम्मेलन केंद्र में पूरी तरह डिजिटल एक म्यूजियम बनाया जाएगा। म्यूजियम वर्चुअल और 3डी तकनीक से लैस होगा। इसमें तस्वीरों व फिल्म के माध्यम से फरीदाबाद के इतिहास को दिखाया जाएगा। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल, बड़खल झील का इतिहास, राजा नाहर सिंह महल, रानी की छतरी व पुराने फरीदाबाद को दर्शाया जाएगा।
-- -- -- -
इलेक्ट्रिक कारों की होगी चार्जिंग सुविधा
विज्ञान भवन में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा से ज्यादा चलन में आ सकें। इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
--
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट ने विज्ञान भवन के प्रोजेक्ट को डिजाइन किया गया है। इसके टेंडर खुल गए हैं। शासन से हरी झंडी के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
संदीप दाहिया, अधीक्षण अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण