फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Central AC will be installed in the OPD of BK Hospital, relief from heat will be provided

Faridabad News: बीके अस्पताल की ओपीडी में लगेगा सेंट्रल एसी, गर्मी से मिलेगी राहत

Wed, 06 May 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Central AC will be installed in the OPD of BK Hospital, relief from heat will be provided
प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल की ओपीडी में भीषण गर्मी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब राहत मिलने की उम्मीद है। ओपीडी परिसर में सेंट्रल एसी लगाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और सेंट्रल एसी लगाया जाएगा।
अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1800 से 2000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में मरीजों के आने से परिसर में भीड़ बढ़ जाती है, जो गर्मियों में परेशानी का कारण बनती है।
विज्ञापन


लंबे समय तक कतार में खड़े रहने वाले मरीजों को गर्मी और उमस के कारण थकान, चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार हालत बिगड़ने पर मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपीडी में पर्याप्त वेंटिलेशन न होने से हवा का प्रवाह बाधित रहता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। भीड़ के बीच कई बार मरीजों के बेहोश होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। गौरतलब है कि हाल ही में विधायक धनेश अदलखा ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ओपीडी परिसर में सेंट्रल एसी लगाने की आवश्यकता जताई थी।



कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए यह प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सेंट्रल एसी लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed