{"_id":"68a37b7e140e92caf304bdbd","slug":"cec-team-will-visit-anangpur-on-21st-august-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49436-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनंगपुर का दौरा करने 21 अगस्त को आएगी सीईसी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनंगपुर का दौरा करने 21 अगस्त को आएगी सीईसी की टीम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली में बसे अनंगपुर में तोड़-फोड़ विवाद को देखते हुए सीईसी (सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी) की टीम 21 अगस्त को अनंगपुर का दौरा करेगी। दौरे के बाद टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी। अनंगपुर में मकान टूटने से बचाने को लेकर स्थानीय लोग सीईसी कमेटी से पिछले महीने मिले थे। अरावली वन क्षेत्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को होनी है।
वन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मई और जून में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ की थी। इस कार्रवाई में लगभग 250 अवैध निर्माणों को गिराया गया। वन विभाग की कार्रवाई अनंगपुर गांव में बने करीब साढ़े चार हजार निर्माण पर होनी है। अवैध निर्माणों पर अनंगपुर में वन विभाग की कार्रवाई हुई तो ग्रामीणों का विरोध शुरू हुआ।
अनंगपुर के स्थानीय लोग केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से मिले थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनका पूरा मामला सीईसी कमेटी के जरिए सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने सीईसी के सामने अपना पक्ष रखा और पूरी बात बताई। अब इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सीईसी कमेटी अनंगपुर का दौरान करेगी। जिला वन अधिकारी विपिन ने बताया कि सीईसी की टीम 21 अगस्त को दौरा करेगी।