फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cbse: student learn english

अब छात्रों को अंग्रेजी बोलने में नहीं होगी झिझक

Mon, 27 Jan 2020 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
cbse: student learn english
फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की अंग्रेजी बोलने को लेकर झिझक दूर हो सकेगी। इसके लिए सीबीएसई की तरफ से स्कूलों में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के छात्रों के बीच रीडिंग चैलेेंज प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस दौरान शिक्षक छात्रों की अंग्रेजी पढ़ने - समझने की गति का आंकलन करेंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्रों को बोर्ड की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में अंग्रेजी भाषा में रुचि बढ़ाना है।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की तरह सीबीएसई के छात्रों में भी अंग्रेजी भाषा बोलने को लेकर झिझक रहती है। इसका असर छात्रों की परीक्षा पर पड़ता है। इसको देखते हुए सीबीएसई की तरफ से रीडिंग चैलेंज प्रतियोगिता करवाने की योजना बनाई गई है। यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में स्कूल में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के छात्र हिस्सा लेंगे। इस दौरान छात्रों से अंग्रेजी में पांच से आठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो छात्र प्रश्नों के सटीक और पहले उत्तर देगा उसका चुनाव दूसरे चरण के लिए किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए हर स्कूल से छह - छह छात्रों को चुना होगा। इस चरण में कंप्यूटर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार रीडिंग चैलेंज प्रतियोगिता के पहले चरण में हिस्सा लेने के लिए स्कूल और छात्र को शुल्क नहीं देना होगा। वहीं दूसरे चरण में चुने जाने वाले छात्रों को शुल्क के रूप में 200 रुपये जमा कराने होंगे। यह भुगतान ऑनलाइन डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। प्रतियोगिता के लिए सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
सीबीएसई की तरफ से प्रतियोगिता के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के छात्र हिस्सा लेंगे। इसमें बेहतर अंकों से पास होने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
नीलिमा जैन, नोडल अधिकारी, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed