फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CBI raids CGST Faridabad office

Faridabad News: सीजीएसटी फरीदाबाद ऑफिस में सीबीआई ने मारा छापा

Wed, 04 Jun 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
CBI raids CGST Faridabad office
ऑफिस में पार्ट टाइम जॉब करने वाले आकाश के एसजीएम नगर स्थित घर पर भी चल रही रेड
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर के एनआईटी 4 स्थित सीजीएसटी ऑफिस और यहां पार्ट टाइम जॉब करने वाले कर्मचारी के एसजीएम नगर स्थित घर पर मंगलवार देर शाम सीबीआई की टीम ने रेड की है।

आरोप है कि ऑफिस के कर्मचारियों ने पिछले दिनों शहर के एक व्यापारी के यहां रेड कर कार्रवाई की बजाय लाखों रुपये लेकर डील कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आकाश रोहिल्ला नामक युवक के एसजीएम नगर स्थित घर पर सर्च वारंट लेकर आई सीबीआई टीम ने देर शाम पुलिस मदद मांगी तो उन्हें टीम मुहैया कराई गई है। सीबीआई टीम यहां तलाशी की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर निवासी आकाश रोहिल्ला सीजीएसटी ऑफिस में निविदा पर नौकरी करता है। पिछले दिनों विभाग की टीम ने शहर के एक व्यापारी के यहां टैक्स चोरी के आरोप में रेड की थी। लेकिन बाद में आकाश ने व्यापारी से संपर्क किया और मामले में टैक्स चोरी के आरोप में व्यापारी पर केस बनाने की बजाय लाखों रुपये में डील कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी की ओर से आरोपियों के खिलाफ शिकायत सीबीआई में दी गई। सीबीआई टीम की ओर से प्राथमिक जांच की गई। जिसके बाद मंगलवार को सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में 3 इंस्पेक्टरों समेत कुल 12 लोगों की टीम फरीदाबाद पहुंची।

टीम ने पहले एनआईटी 4 स्थित सीजीएसटी ऑफिस में तलाशी लेने के साथ ही यहां के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की। इनमें दो सुपरिटेंडेंट स्तर के और एक इंस्पेक्टर स्तर का कर्मचारी बताया गया।


टीम ने यहां निविदा पर कार्यरत आकाश रोहिल्ला के कमरे की अलमारी के दस्तावेज भी खंगाले। जिसके बाद टीम ने पुलिस से संपर्क किया और आकाश के एसजीएम नगर स्थित घर का सर्च वारंट लेकर वहां तलाशी कार्रवाई के लिए पुलिस फोर्स मांगी। एसजीएम नगर थाना से 6 पुलिसकर्मियों की टीम सीबीआई टीम की मदद के लिए भेजी गई। जिसके बाद देर रात खबर लिखे जाने तक सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। सीजीएसटी विभाग के सुपरीटेंडेंट तनुज यादव और आकाश रोहिल्ला को सीबीआई टीम ने हिरासत में ले लिया है और इनसे पूछताछ चल रही है। वहीं सुप्रिटेंडेंट संजीव और इंस्पेक्टर भगत की तलाश चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि टीम के आते ही दोनों ऑफिस से चुपके से निकल गए। लगभग 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने का इन चारों पर आरोप है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed