फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   caught power thief in faridbad

डेढ़ करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी

Sun, 28 Feb 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
caught power thief in faridbad
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का बिजली चोरी रोकने के लिए प्रदेश सरकार के आदेश पर तीन दिवसीय छापामारी अभियान रविवार को भी जारी है। इस दौरान जिले में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है। सबसे अधिक चोरियों बल्लभगढ़ डिवीजन में सामने आईं। सभी बिजली चोरों को नोटिस जारी कर जल्द जुर्माना भरने के आदेश दिए गए हैं। समय पर जुर्माना नहीं भरने पर बिजली एवं सिंचाई थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम की 20 से अधिक टीमें अल सुबह चार बजे छापा मारी के लिए जिले में अलग-अलग इलाकों में निकल गई। बल्लभगढ़ स्थित ब्रह्मणवाड़ा, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, प्रेम नगर झुग्गी, सेक्टर-2, 3, 4, कुम्हारवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी स्थित संजय कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, एनआईटी पांच ए ब्लॉक, बी और सी ब्लॉक ग्रेटर फरीदाबाद में संयुक्त रूप से छापा मारी की। रात करीब नौ बजे तक चली छापामारी में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसमें एनआईटी डिवीजन में करीब 40 चोरी, ओल्ड फरीदाबाद में करीब 80, ग्रेटर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में 150 से अधिक चोरी के मामले पकड़े गए है। लोड का आंकलन कर सभी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed