फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Caught cheating gang in the name of insurance policy

बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

Fri, 09 Jul 2021 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Caught cheating gang in the name of insurance policy
फरीदाबाद। बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों को मोटा मुनाफा व अच्छा रिटर्न देने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अभिषेक, अमित और राजेंद्र का नाम शामिल है। इस मामले में गिरोह का चौथा सदस्य प्रवीण अभी फरार चल रहा है। सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को तीन जुलाई को गिरफ्तार कर छह दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। गिरोह का चौथा आरोपी प्रवीण पॉलिसी धारकों का डाटा खरीद कर लाता था। इसमें किस पॉलिसी की वैधता खत्म होने वाली है, किस पॉलिसी की किस्त बकाया है और कौन सी पॉलिसी सस्पेंड हो चुकी है। इसकी सभी जानकारियां डाटा में मौजूद रहती थी। इसके बाद आरोपी पॉलिसी धारकों की जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उनके पास फोन करते थे। बीमा पॉलिसी रिन्यूअल कराने या उस पर कैशबैक दिलाने का झांसा देते थे।
विज्ञापन

जिन पॉलिसी की किस्त बकाया रहती थी, उनको दोबारा से चालू करवाने के लिए उन पर लगे एजेंट कोड को हटाने के नाम पर धोखाधड़ी से अपने फर्जी बैंक खातों में पैसे डलवा लेते थे। एक बार पैसा बैंक खातों में आने के बाद आरोपी अपना नंबर बंद कर देते थे। इसके बाद एटीएम के माध्यम से पैसे निकलवा लेते थे। सेक्टर-62 निवासी मनोज ने कुछ दिनों पहले इसी तरह की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी थी। आरोपियों ने मनोज से साठ हजार 500 रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पकड़ के लिए थाना साइबर अपराध प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने साइबर तकनीक की सहायता से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल फोन, सिम कार्ड व 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के बैंक खातों में पिछले 6 महीनों में करीब 60 लाख रुपये का लेन-देन पाया गया है। पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक पहले भी धोखाधड़ी के मामले मे दो बार जेल जा चुका है। आरोपियों ने एनसीआर में करीब 40 वारदात को अंजाम दिया है। इसके बारे में सभी संबंधित थाना को सूचना दे दी है है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed