फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Caught a reward of five thousand, was absconding for 16 years

पांच हजार का इनामी पकड़ा, 16 साल से था फरार, हत्या के आरोपी को क्राइम ब्रांच-30 की टीम ने गिरफ्तार किया

Sun, 13 Feb 2022 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
Caught a reward of five thousand, was absconding for 16 years
Caught a reward of five thousand, was absconding for 16 years
फरीदाबाद। जमानत पर छूटने के बाद 16 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को क्राइम ब्रांच-30 की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम था। काफी समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-30 के प्रभारी रविंद्र कुमार की टीम ने हत्या के मामले में 16 साल से फरार चल रहे आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम बबलू है। जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना सारण में वर्ष 2000 में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस समय आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष थी। इस मामले में उसका साथी कुछ साल सजा काटने के पश्चात बरी हो गया था। जबकि बबलू छह वर्ष सजा काटने के बाद जमानत पर जेल से बाहर आ गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह कभी दोबारा अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत ने 25 जनवरी 2022 को उसको गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए थे। सूत्रों की सहायता से आरोपी के कई ठिकानों पर छापा मारा। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी जगह बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन अलीगढ़ में मिली। जहां पर उसकी ससुराल से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। उसके बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed