फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Catering labor was murdered on suspicion of mobile theft, four arrested

Faridabad News: मोबाइल चोरी के शक में की थी कैटरिंग लेबर की हत्या, चार गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Catering labor was murdered on suspicion of mobile theft, four arrested
क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड पर आयोजित शादी समारोह में काम करने आए कैटरिंग लेबर की पीट-पीटकर हत्या मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। 26/27 फरवरी की रात आरोपियों ने हरमीटेज सूरजकुंड में घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों को मृतक पर एक लेबर का मोबाइल और 6000 रुपये चुराने का शक था। इस बात को लेकर आरोपियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव अरावली में ठिकाने लगा दिया। ठेकेदार सुशील कुमार की शिकायत पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार व थाना सूरजकुंड टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला स्थित गांव जौनपुर (फिलहाल दिल्ली चांदनी चौक) निवासी बिजेन्द्र, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गांव अली नगर ( फिलहाल दिल्ली के नन्दनगरी ) निवासी विनोद उर्फ चिंकी, हरियाणा के झज्जर जिले के गांव छुछकवास (फिलहाल दिल्ली के रेन बसेरा) निवासी दीपक और उत्तर प्रदेश के उधमसिंह नगर के गांव काशीपुर फिलहाल रेन बसेरा कंपनी बाग दिल्ली) निवासी सौरव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके एक साथी के 6 हजार रुपये व फोन नहीं मिल रहा था। उन्हें शक था कि मृतक ने चोरी की है। इसी झगड़े में आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी व मृतक कैटरिंग लेबर का काम करते थे। चारों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed